हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश की संप्रभ...

    देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए देश जोश से भरा है: मोदी

    Protect Sovereignty of Country

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन और पाकिस्तान का नाम लिये बिना आज कहा कि भारत की ओर आंख उठाने वालों को करारा जवाब दिया जायेगा और लद्दाख में दुनिया ने इसकी झलक देखी है। मोदी ने 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से लगातार सातवीं बार ध्वजारोहण करने के बाद देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरा देश जोश से भरा है।

    Narendra Modi

    पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ करीब तीन महीने से चली आ रही तनातनी पर उन्होंने कहा , “ एलओसी से लेकर एलएसी तक देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आंख उठायी है देश ने, देश की सेना ने उसका उसी भाषा में जवाब दिया है। ” करीब डेढ घंटे तक चले संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की संप्रभुता का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च है। उन्होंने कहा, “ मातृभूमि की रक्षा के लिए देश के वीर जवान क्या कर सकते हैं देश क्या कर सकता है लद्दाख में दुनिया ने देख लिया है। ” चीन के सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि देश रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौच्छावर करने वाले वीर जवानों को वह नमन करते हैं।

    मोदी ने कहा कि मजबूत और सुरक्षित भारत बनाने के लिए सरकार अनेक मोर्चों पर एक विशेष सोच के साथ काम कर रही है। जब भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य बनाया गया तो उसे 192 में से 184 देशों का समर्थन मिला है यह देश की मजबूती का ही संकेत है। पड़ोसी देशों के साथ संबंधों के बारे में उन्होंने कहा , “ हमारे पड़ोसी देशों के साथ, चाहे वो हमसे ज़मीन से जुड़े हों या समंदर से, अपने संबंधों को हम सुरक्षा, विकास और विश्वास की साझेदारी के साथ जोड़ रहे हैं।”

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।