हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश आत्मनिर्भ...

    देश आत्मनिर्भर भारत के सपने को चरितार्थ करके रहेगा : मोदी

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ 130 करोड़ देशवासियों के लिए एक मंत्र बन गया है और देश अब इस सपने को चरितार्थ करके रहेगा क्योंकि यह समय की जरूरत बन गया है। मोदी ने आज यहां 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने दूसरे कार्यकाल में दूसरी बार और लगातार सातवीं बार ध्वजारोहण के बाद देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा , “ आत्मनिर्भर भारत 130 करोड़ देशवासियों के लिए एक मंत्र बन गया है।

    Narendra Modi

    मुझे विश्वास है कि भारत इस सपने का चरितार्थ करेगा। मुझे अपने देशवासियों की योग्यता और क्षमता पर विश्वास है। जब भारत कुछ ठान लेता है तो वह उसे करके रहता है।” उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास आत्मनिर्भरता की पहली शर्त है और देश की युवा शक्ति , जन शक्ति और मातृ शक्ति पर उन्हें विश्वास है कि वह इस सपने को पूरा करके रहेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने असाधारण समय में असंभव को संभव किया है। इसी इच्छाशक्ति के साथ प्रत्येक भारतीय को आगे बढ़ना है। वर्ष 2022, हमारी आजादी के 75 वर्ष का पर्व है और इसे हमें बड़े अवसर के रूप में देखना चाहिए।

    उन्होंने कहा , “ अगले वर्ष हम अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर जाएंगे। एक बहुत बड़ा पर्व हमारे सामने है और बड़े संकल्प के लिए यह नयी ऊर्जा से भरा नया अवसर भी है। दो वर्षों के लिए हमें संकल्प लेना होगा एक तो जब हम 75 वें वर्ष में प्रवेश करेंगे और दूसरा जब 75 वां वर्ष पूरा होगा तो वह और भी बड़ा अवसर होगा। ” मोदी ने कहा 21वीं सदी के इस दशक में अब भारत को नई नीति और नई रीति के साथ ही आगे बढ़ना होगा। अब साधारण से काम नहीं चलेगा हमें हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ होना होगा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।