हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी लखनऊ में हूं,...

    लखनऊ में हूं, गिरफ्तार करे योगी सरकार : संजय सिंह

    Sanjay Singh

    लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर पार्टी कार्यालय में ताला डलवाने को आरोप लगाते हुये चेतावनी दी है कि वह सरकार की जन विरोधी नीतियों को बेनकाब करते रहेंगे, चाहे तों सरकार उन्हे गिरफ्तार कर सकती है।

    गोमतीनगर स्थित पार्टी कार्यालय में पुलिस द्वारा ताला डाले जाने से आक्रोशित सिंह ने ट्वीट किया, ‘योगी जी क्या बचकाना खेल रहे हैं,मेरे कार्यालय पर ताला डलवा दिया रात 12 बजे सुबह 8 बजे फिर 10 बजे पुलिस भेजकर मकान मालिक को धमकाया इतनी मेहनत अपराध रोकने में करते तो जनता का भला होता चिंता मत करो हम आम आदमी हैं सड़क पर कार्यालय खोल लेंगे लेकिन आपकी जुल्मी सरकार को बेनकाब करता रहूँगा। उन्होने कहा, ‘आम आदमी पार्टी का दफ़्तर बंद कर सकते हैं योगी जी लेकिन सच की आवाज नही बंद हो सकती, आपके जुल्म ज्यादती के खिलाफ बोलता रहा हूँ और बोलता रहूँगा । बचकाना खेल खेलना बंद करो, लखनऊ में हूँ गिरफ़्तार करो।

    क्या है पूरा मामला

    गौरतलब है कि आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह पिछले कुछ दिनो से सरकार की नीतियों के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं। इस बीच आप नेता के खिलाफ अलीगढ़, लखीमपुर खीरी और मुजफ्फरनगर में तीन एफआईआर दर्ज की गई है। एसटीएफ को स्पेशल ठाकुर फोर्स और दलित,पिछड़ा वर्ग,ब्राहृमणों का अपमान करने का आरोप उन्होने सरकार पर लगाया है। एफआईआर में सांसद पर जाति और धर्म के आधार पर जनता के बीच नफरत फैलाने का आरोप लगाया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।