हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश प्रणव मुखर्जी...

    प्रणव मुखर्जी की हालत स्थिर: अभिजीत

    Pranab Mukherjees, Hasina and Putin
    नयी दिल्ली l पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र अभिजीत मुखर्जी ने बुधवार को कहा कि उनके पिता की हालत स्थिर है और स्वास्थ्य में सुधार के सकारात्मक संकेत नजर आ रहे हैं। चौरासी साल के श्री मुखर्जी को तबीयत बिगड़ने के बाद 10 अगस्त को नयी दिल्ली स्थित सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका मस्तिष्क में खून का थक्का हटाने के लिये ऑपरेशन किया गया है। पूर्व राष्ट्रपति की कोरोना रिपोर्ट भी पाॅजिटिव है। अभिजीत ने आज ट्वीट कर कहा,” आप सभी की दुआओं और डाक्टरों के अथक प्रयासों से मेरे पिता अब स्थिर हैं। उनके शरीर के सभी प्रमुख अंग लगातार नियंत्रण में और सही तरीके से काम कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार के सकारात्मक संकेत नजर आए हैं। आप सभी से विनती है कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।”

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।