हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    पेरू में डिस्को में भगदड़, 13 लोगों की मौत

    Disco Stampede in Peru

    लीमा। लैटिन अमेरिकी देश पेरू की राजधानी लीमा के एक डिस्को में मची भगदड़ में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पेरू के गृह मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के कारण देश में लोगों के बड़ी संख्या में एकत्र होने पर पाबंदी लगी होनेे के बावजूद थॉमस रेस्त्राबार में शनिवार को एक पार्टी का आयोजन किया गया था। इस डिस्को बार में करीब 120 लोग पार्टी कर रहे थे कि तभी अचानक पुलिस के आने की सूचना मिलते ही भगदड़ मच गयी।

    निकास के लिए एक ही रास्ता होने के कारण इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गयी। पेरू के गृह मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, “ एक भ्रष्ट उद्यमी की आपराधिक गैर जिम्मेदारी के परिणामस्वरूप 13 लोगों की मौत पर मंत्रालय गहरा दुख प्रकट करता है।” इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने कुल 23 लोगों को हिरासत में लिया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।