हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश के तीन रा...

    देश के तीन राज्यों में कोरोना से करीब 58 प्रतिशत मौतें

    Corona in India

    नयी दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रकोप के कारण हुई कुल मौतों में से आधे से अधिक यानी करीब 58 प्रतिशत लोगों की मौत महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में हुई हैं। देश में कोरोना से संक्रमित होने के कारण अबतक 59449 लोगों की जान जा चुकी है जिनमें से 34,473 लोगों की मौत इन तीन राज्यों में हुई हैं। देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में 22794, तमिलनाडु में 6721 और कर्नाटक में 4958 लोगों की मौत हुई है।

    Coronas entry into the assembly just before the monsoon session

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 67,151 संक्रमण के मामले आने से संक्रमितों की संख्या 32,34,475 हो गयी है। वहीं इस दौरान 1058 लोगों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 59,445 पर पहुंच गयी है। देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 24,67,759 हो गयी है। कोरोना के सक्रिय मामले एक बार फिर बढ़ गए है और अब यह संख्या 707,267 पर पहुंच गई हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-

      राज्य……………………सक्रिय………..स्वस्थ…………मौत

    • अंडमान-निकोबार—– 677——-2231———37
    • आंध्र प्रदेश———89932—- 278247——-3460
    • अरुणाचल प्रदेश——-899——-2508———- 5
    • असम———— 19518—- 74814——— 260
    • बिहार———— 19716—–104301———- 519
    • चंडीगढ़———– 1456——1713————40
    • छत्तीसगढ़——— 9388—–13732———- 221
    • दमन-दीव——— 381——-1820————-2
    • दिल्ली———–11998—-147743———-4330
    • गोवा————-3149——11224———- 157
    • गुजरात———-14641——71236———-2928
    • हरियाणा——— 9489—— 46496———- 623
    • हिमाचल प्रदेश—- 1376——- 3748———— 30
    • जम्मू- कश्मीर—– 7544—— 25594———- 638
    • झारखंड——— 10238——-21388———- 347
    • कर्नाटक——– 82429——204439——— 4958
    • केरल———- 21296——-40339———- 244
    • लद्दाख———– 847———1549———– 24

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।