हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जेल मंत्री रण...

    जेल मंत्री रणजीत सिंह को कोरोना

    Corona to Jail Minister Ranjit Singh
    हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने यह जानकारी आज ट्वीट करके दी है। इसके मद्देनजर सितंबर माह में हिसार जिले के उनके सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि जेल मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने तथा कोरोना के संक्रमण पर रोक के लिए उनके द्वारा प्रतिमाह हिसार के लोक निर्माण विश्राम गृह में बिजली सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए होने वाला जन सुनवाई कार्यक्रम भी इस बार स्थगित किया गया है। इसके लिए तीन सितंबर की तिथि निर्धारित की गई थी। इसके अतिरिक्त सितंबर माह में होने वाले अन्य सभी कार्यक्रमों को भी आगामी आदेशों तक रद्द कर दिया गया है। ऊर्जा एवं जंल मंत्री रणजीत सिंह ने अपने ट्वीट में बताया है-” मैंने अपना कोरोना टेस्ट फिर से करवाया है जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा स्वास्थ्य ठीक है लेकिन चिकित्सकों की सलाह पर होम क्वारंटाइन हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।