हमसे जुड़े

Follow us

22.9 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य पंजाब थाना सिटी-2 क...

    थाना सिटी-2 की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पर्ची सट्टा लगवाते दो लोगों को गिरफ्तार किया

    Abohar News
    सांकेतिक फोटो

    अबोहर (सचकहूँ-सुधीर अरोड़ा)। एसपी अबोहर मनजीत सिंह व डीएसपी राहुल भारद्वाज के मार्गदर्शन में थाना सिटी-2 अबोहर के एसएचओ बलदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा असामाजिक तत्वों के विरूद्ध जारी अभियान के अन्तर्गत बीती शाम को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करके पर्ची सट्टा लगवाते हुए दो लोगों को नकदी सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी-2 अबोहर में गैम्बलिंग एक्ट के अन्तर्गत अलग-अलग मुकदमे दर्ज करके उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार हवलदार जोगिन्द्र सिंह ने बीती शाम को मुखबिर की सूचना पर नई आबादी गली नं.19 में छापेमारी करके नई आबादी गली नं.20 निवासी रोहित कुमार (पुत्र रवि कुमार) को पर्ची सट्टा लगवाते हुए 1850 रूपए की नकदी सहित गिरफ्तर किया है। आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी-2 अबोहर में गैम्बलिंग एक्ट की धारा 13-ए के अन्तर्गत मुकदमा (नं.106/दिनांक 06-09-2020) दर्ज कर लिया गया है।

    एक अन्य मामले में हवलदार इकबाल सिंह ने बीती शाम को मुखबिर की सूचना पर नई आबादी गली नं.10 में छापेमारी करके मोहल्ला रामदेव नगरी गली नं.2 निवासी कृरूण कुमार (पुत्र दिलिप कुमार) को पर्ची सट्टा लगवाते हुए 1320 रूपए की नकदी सहित गिरफ्तर किया है। आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी-2 अबोहर में गैम्बलिंग एक्ट की धारा 13-ए के अन्तर्गत मुकदमा (नं.107/दिनांक 06-09-2020) दर्ज कर लिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।