हमसे जुड़े

Follow us

29.4 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दम्पति ने की ...

    दम्पति ने की खुदकुशी

    suicide

     एक महीने पहले ही हुई थी शादी

    • नौकरी जाने से परेशान था आवेद

    पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। राजनगर में एक नवदंपत्ति ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि दोनों की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। जानकारी के अनुसार पानीपत के राजनगर निवासी 28 वर्षीय आवेद की शादी 10 अगस्त को विकास नगर की 19 वर्षीय नजमा के साथ हुआ थी। लॉकडाउन में आवेद का काम छूट गया था और वह घर पर ही रह रहा था। आवेद की लॉकडाउन में ही शादी हुई थी। आवेद के परिजनों ने बताया कि आवेद काम की तलाश में रोजाना घर से निकलता था, लेकिन काम नहीं मिल रहा था। वह रोजाना शाम को निराश होकर घर लौट आता था। अब इसी समस्या से परेशान होकर नवदंपत्ति ने खुदकुशी कर ली।

    आवेद के भाई जावेद ने बताया कि सुबह घर में आवेद और उसकी पत्नी नजमा दिखाई नहीं दिये। जिसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो दोनों के शव फांसी के फंदे पर झूल रहे थे। जिसके बाद पड़ोसियों को इसकी सूचना दी गई। जावेद ने बताया कि वे मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं। 32 वर्ष पहले पानीपत में बस गए थे। पिता और वह मजदूरी करते हैं। छोटा भाई वेल्डिंग की दुकान पर लगा हुआ था। लॉकडाउन के बाद उसका काम छूट गया।