हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें अमेरिका अंतरर...

    अमेरिका अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड स्क्रीनिंग समाप्त करेगा

    Coronavirus in America

    वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन दूसरे देशों से अमेरिका आने वाले हवाई यात्रियों के लिए आगामी सोमवार से कोविड-19 स्क्रीनिंग को समाप्त करने की योजना बना रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रम्प प्रशासन ने जनवरी में अमेरिका के कुछ हवाई अड्डों पर वायरस का प्रकोप शुरू होने के बाद चीन के वुहान से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग का आदेश दिया था। रिपोर्ट में योजनाओं के जानकार तीन अधिकारियों का हवाला दिया गया है।

    रिपोर्ट के अनुसार मार्च के बाद से उच्च-जोखिम वाले देशों जिनमें यूरोप और ईरान भी शामिल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए थे। परिवहन सुरक्षा प्रशासन (टीएसए) के एक अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि 15 हवाई अड्डों पर 675,000 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गयी जिनमें से 15 से कम व्यक्तियों की कोविड संक्रमित के रूप में पहचान की गयी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।