हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home देश कोरोना के खिल...

    कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के सरकार के तरीके से गहराया संकट: राहुल

    Rahul Gandhi
    Rahul Gandhi: छोटे निवेशकों के हित में पारदर्शी बाजार नियामक जरूरी

    नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार कोरोना के खिलाफ जानबूझकर ऐसी लड़ाई लड़ रही है जिससे पूरा देश गहरे संकट में आ गया है। गांधी ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि सरकार कोविड-19 के खिलाफ सुनियोजित ढंग से काम कर रही है जिससे देश में लोगों की मुसीबत बढ़ रही है और गरीबों का जीना इससे दूभर हो गया है। सरकार की नीतियों के कारण देश की जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट आ गई है और 12 करोड़ से अधिक लोग बेरोजगार हो गए हैं। इसी लड़ाई का परिणाम है कि भारत में आज संक्रमित मरीजों की संख्या दुनिया में हर दिन सबसे ज्यादा मिल रही है।

    यह भी पढ़ें – इजरायल और बहरीन के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता

    गांधी ने ट्वीट किया ‘कोविड के ख़िलाफ़ मोदी सरकार की ‘सुनियोजित लड़ाई’ ने भारत को मुसीबतों की खाई में धकेल दिया और जीडीपी में 24 प्रतिशत की ऐतिहासिक कमी आयी, 12 करोड़ नौकरियाँ खोयीं, 15.5 तथा एक लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त तनावग्रस्त क़र्ज़ है। विश्व में कोविड के सर्वाधिक दैनिक केस-मौतें, लेकिन भारत सरकार व मीडिया कहें ‘सब चंगा सी’।”

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।