हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 542 अरब डॉलर पर पहुँचा

    Foreign exchange reserves hit a record $ 542 billion
    मुंबई l देश का विदेशी मुद्रा भंडार 04 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 58.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 542.01 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 540 अरब डॉलर के पार रहा है। इससे पहले 28 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 3.88 अरब डॉलर बढ़कर यह 541.43 अरब डॉलर हो गया था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 04 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 26.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 498.36 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 32.1 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 37.52 अरब डॉलर पर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 90 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 4.65 अरब डॉलर रह गया जबकि विशेष आहरण अधिकार 20 लाख डॉलर बढ़कर 1.48 अरब डॉलर हो गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।