हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल-डीजल ...

    पेट्रोल-डीजल लगातार दूसरे दिन सस्ता

    Petrol Diesel Price

    नयी दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन कटौती की। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 17 पैसे घटकर 81.55 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। कोलकाता और मुंबई में भी यह 17-17 पैसे सस्ता हुआ। एक लीटर पेट्रोल कोलकाता में 83.06 रुपये और मुंबई में 88.21 रुपये का बिका। चेन्नई में यह 15 पैसे सस्ता होकर 84.57 रुपये प्रति लीटर रह गया।

    डीजल की कीमत दिल्ली और कोलकाता में 22-22 पैसे कम होकर क्रमश: 72.56 रुपये और 76.06 रुपये प्रति लीटर रही। मुंबई में डीजल 24 पैसे सस्ता होकर 79.05 रुपये और चेन्नई में 21 पैसे सस्ता होकर 77.91 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका।

    देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही:-

         महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

    • दिल्ली————81.55(-17 पैसे)——-72.56(-22 पैसे)
    • कोलकाता———83.06(-17 पैसे)——-76.06(-22 पैसे)
    • मुंबई————-88.21(-17 पैसे)——-79.05(-24 पैसे)
    • चेन्नई————84.57(-15 पैसे)——-77.91(-21 पैसे)

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।