हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पत्नी को मारन...

    पत्नी को मारने के लिए तलवार लेकर घूम रहा था, पुलिस को देख भागा

    police

     पुलिस ने मौके से तलवार जब्त कर दर्ज किया मामला

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। शराब के नशे में पत्नी को जान से मारने के लिए तलवार लेकर घूम रहा एक व्यक्ति सूचना पर पहुंची पुलिस को देख तलवार छोड़ भाग गया। इस संबंध में पुलिस ने फरार हुए व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला जिले के रावतसर पुलिस थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल केदारनाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि शिवराज सिंह भाटी शराब के नशे में तलवार लेकर अपनी पत्नी विनोद कंवर को मारने के लिए घूम रहा है। विनोद कंवर पड़ोसी के घर में छिपी हुई है।

    इस सूचना पर पुलिस टीम तत्काल वार्ड नम्बर में 6 गढ़ के पास प्रमोद भाटी के घर के सामने पहुंची तो गली में एक व्यक्ति तलवार लेकर घूम रहा था। वह पुलिस पार्टी को देखकर तलवार वहीं छोड़ गलियों में भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल रहा। भागने वाले व्यक्ति की पहचान शिवराज सिंह पुत्र प्रमोदसिंह भाटी निवासी वार्ड 6 रावतसर के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से तलवार कब्जे में लेकर फरार हुए शिवराज सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई ओमप्रकाश को सौंपी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।