हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home कारोबार लगातार दूसरे ...

    लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

    Diesel Prices

    नयी दिल्ली। देश में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। इससे पहले सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार तक डीजल के दाम में लगातार छह दिन कटौती की थी जबकि तीन दिन बाद पेट्रोल की कीमत में भी नौ पैसे तक कमी की गई थी। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 जबकि डीजल 71.28 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.74 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का दाम 74.80 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर रही जबकि डीजल 76.72 रुपये प्रति लीटर रही।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।