हमसे जुड़े

Follow us

33.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home देश ड्रग्स घोटाला...

    ड्रग्स घोटाला मामला: दीपिका ने कबूली ड्रग्स चैट, प्रोड्यूसर क्षितिज गिरफ्तार

    Producer kshitiz Arrested

    मुम्बई (एजेंसी)। ड्रग्स मामले में एनसीबी के समक्ष बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की पेशी हुई। दीपिका से एनसीबी ने कोलोबा स्थित गेस्ट हाउस में साढ़े 6 घंटे तक पूछताछ की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दीपिका और उसकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश ने ड्रग्स चैट की बात कबील की है। (Producer kshitiz Arrested) उधर सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से एनसीबी ने बलार्ड एस्टेट स्थिति आॅफिस में सवाल-जवाब किए। वहीं धर्मा प्रोडक्शंस के कार्यकारी निमार्ता क्षितिज को एनसीबी ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्षितिज रवि करण जौहर के करीबी माने जाते हैं।

    अभिनेत्री अनुश्री पूछताछ के लिए सीसीबी के सामने पेश हुई

    फिल्म अभिनेत्री सह टीवी एंकर अनुश्री करोड़ों रुपए के ड्रग्स मामले की जांच कर रही केन्द्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के समक्ष शनिवार को पनाम्बुर पुलिस स्टेशन में पेश हुई। अनुश्री मेंगलुरू की रहने वाली हैं और अब बेंगलुरु में रह रही हैं। मेंगलुरू पुलिस ने अभिनेता और कोरियोग्राफर किशोर अमन शेट्टी और उनके मित्र अकील को 19 सितंबर को ड्रग्स मामले गिरफ्तार किया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।