हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार डीजल के दामों...

    डीजल के दामों में कटौती जारी

    Petrol Diesel Price

    नयी दिल्ली। देश में सोमवार को डीजल के दामों में लगातार चौथे दिन कटौती की गयी। देश के चार बड़े महानगरों में आज डीजल की कीमत में 09-10 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई जबकि पेट्रोल के दाम लगातार छठे दिन भी स्थिर रहे। सितंबर माह में डीजल 2.86 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। विश्व में कोरोना वायरस के चलते अभी तक कच्चे तेल की मांग में बढ़ोतरी नहीं हुई है। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा जबकि डीजल नौ पैसे सस्ता होकर 70.71 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।

    वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा और डीजल 10 पैसे कम होकर 77.12 रुपये प्रति लीटर रह गया। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा जबकि डीजल का दाम नौ पैसे कम होकर 74.23 रुपये प्रति लीटर रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर टिकी रही जबकि डीजल नौ पैसे घटकर 76.18 रुपये प्रति लीटर रह गयी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।