हमसे जुड़े

Follow us

19.6 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home देश शास्त्री जी क...

    शास्त्री जी का सादगीपूर्ण और दूरदर्शी व्यक्तित्व पूरे देश की प्रेरणा: शाह

    Lal Bahadur Shastri
    Lal Bahadur Shastri: भारतीय राजनीति के अमूल्य रत्न: लाल बहादुर शास्त्री

    नयी दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर स्मरण और नमन करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनका सादगीपूर्ण, दूरदर्शी और निडर व्यक्तित्व पूरे देश को प्रेरित करता है। दो अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में जन्मे देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न शास्त्री जी की आज 116 वीं जयंती है। शाह ने उन्हें याद करते हुए कहा,”भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगीपूर्ण, दूरदर्शी व निडर व्यक्तित्व पूरे देश को प्रेरित करता है। उनके हिमालय जैसे मजबूत नेतृत्व और ‘जय जवान जय किसान’ के ओजस्वी नारे ने भारत की समृद्धि व सुरक्षा के दो सबसे बड़े स्तंभ…किसानों और जवानों को सशक्त किया। उन्हें कोटि-कोटि नमन।”

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।