हमसे जुड़े

Follow us

33.7 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी केरल में आबका...

    केरल में आबकारी विभाग ने किया 150 किलोग्राम गांजा जब्त

    Abohar News
    सांकेतिक फोटो

    मलप्पुरम। केरल में मलप्पुरम के पास वेंदूर में आबकारी अधिकारियों ने शनिवार को करीब 50 लाख रुपये कीमत का 150 किलोग्राम गांजा जब्त किया और इस सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आबकारी विभाग की मादक द्रव्य निरोधक शाखा ने एक खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक मिनी-लॉरी को रोका जिसमें गांजा ले जाया जा रहा था। वाहन में स्टेशनरी के सामान के भीतर गांजा छुपाकर रखा गया था जिसे आंध्र प्रदेश से वाजिकादवु के रास्ते लाया जा रहा था। पुलिस ने हाल ही में पेरिंतलमन्ना में 300 किलोग्राम गांजा जब्त किया था। इससे पहले आबकारी विभाग के अधिकारियों ने एक कंटेनर में रखा लगभग 400 किलो गांजा जब्त किया था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।