हमसे जुड़े

Follow us

19.6 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More

    डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालुओं ने जरूरतमंद महिला को दिया राशन

    Dera Sacha Sauda devotees give ration to needy woman
    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए गुरुग्राम के डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने जरूरतमंद महिला को एक माह का राशन देकर उसकी मदद की। लॉकडाउन के दौरान भी डेरा अनुयायियों ने बेघरों, गरीबों, जरूरतमंदों को नियमित तौर पर संभाला और राशन आवंटित किया। गुरुग्राम की साध-संगत ने सूरत नगर में जरूरतमंद महिला को राशन देकर उसकी मदद की। यह महिला विधवा है और उनके पास एक लड़का और एक लड़की हैं। सेवादारों ने बताया कि महिला खुद बीमार रहती है। उन्हें लगभग हर दवाई का रिएक्शन होता है। जल्द ही उसके मेडिकल टेस्ट कराकर इलाज का भी प्रबंध किया जाएगा, ताकि वह बच्चों की परवरिश कर सके। वहीं उनका बेटा फास्ट फूड की रेहड़ी पर काम करता है। सेवादारों ने निर्णय लिया है कि उसे रेहड़ी से हटाकर पढ़ाई करवाई जाएगी। जल्द ही उसे पुस्तकों समेत पढ़ाई का पूरा सामान उपलब्ध कराया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।