हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें अल्जीरिया में...

    अल्जीरिया में गैस रिसाव के बाद हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत, 16 घायल

    Five people killed, 16 injured in explosion after gas leak in Algeria
    अल्जीयर्स  l अल्जीरिया के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में शनिवार को हुए एक जोरदार गैस विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय संवाद समिति ने गृह मंत्रालय के हवाले से रविवार को कहा कि यह विस्फोट अल बयाध शहर से 550 किलोमीटर दूर अल्जीयर्स शहर में शनिवार दोपहर को हुआ। उसने बताया कि यह हादसा गैस के रिसाव के कारण हुआ जिसमे पांच लोगों की मौत और 16 लोग घायल हो गए। राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने ने इस घटने में मारे गए लोगों पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।