हमसे जुड़े

Follow us

15.4 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी श्रीनगर मुठभे...

    श्रीनगर मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा कमांडर समेत दो आतंकवादी ढेर

    Encounter in Srinagar

    श्रीनगर (एजेंसी)। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सोमवार को सुरक्षा बलों की घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान मुठभेड़ में पाकिस्तानी नागरिक एवं लश्कर-ए-तैयबा कमांडर समेत दो आतंकवादी मारे गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने सुबह श्रीनगर के ऊपरी इलाके बरजुल्ला में संयुक्त अभियान शुरू किया। सुरक्षा बल के जवान एक लक्षित स्थान की ओर बढ़ रहे थे , तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने स्वाचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच चली मुठभेड़ में पाकिस्तानी नागरिक लश्कर-ए-तैयबा कमांडर समेत दो आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि आसपास के स्थानों पर कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए वहां भी सुरक्षा बल तैनात हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।