हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी तेलंगाना में ...

    तेलंगाना में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत, दो घायल

    हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में लगताार हो रही बारिश के कारण एक दीवार के गिरने से दो महीने के एक शिशु समेत नौ लोगों की मौत हो गई है और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना मंगलवार रात काे उस समय घटी जब भारी बारिश के कारण एक बड़ी दीवार करीब 10 मकानों पर ढह गई। रिपोर्ट के अनुसार दीवार गिरने से दो मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और नौ लोगों की मौके पर मौत हो गई है। प्रभावितों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं और चार अन्य अलग-अलग परिवारों से हैं।

    रिपोर्ट में बताया गया है कि गंभीर रूप से घायल लोगों का ओवैसी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) आपदा प्रबंधन बल के जवानो ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मलबे से शवों को निकाला है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम भी जीएचएमसी की मदद कर रही है। इस बीच मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर बताया कि तेलंगाना के कुछ हिस्सों में आज भी गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।