हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home खेल मैं अब स्वस्थ...

    मैं अब स्वस्थ हो रहा हूंः कपिल देव

    नयी दिल्ली। दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपनी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि वह अब स्वस्थ हो रहे हैं। भारत को पहली बार अपनी कप्तानी में 1983 में विश्व विजेता बनाने वाले कपिल को दिल का दौरा पड़ा था और उनकी राजधानी के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी। कपिल को शुक्रवार देर रात सीने में दर्द हुआ था जिसके बाद वह रात एक बजे ओखला स्थित फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे। फोर्टिस की तरफ से जारी बयान में बताया गया था कि कपिल सीने में दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे। 62 वर्षीय कपिल की जांच की गयी और कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ अतुल माथुर ने रात में ही कपिल की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की।

    यह भी पढ़े- स्वास्थ्य पर सबसे बड़ा खतरा वायु प्रदूषण

    कपिल ने ट्वीट कर कहा, “आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं आप सभी का मेरी सेहत के लिए प्रार्थना करने के लिए आभारी हूं। मैं अब स्वस्थ हो रहा हूं।” उल्लेखनीय है कि क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर, भारतीय कप्तान विराट कोहली, पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, कांग्रेस नेता शशि थरूर, पूर्व क्रिकेटर इरफ़ान पठान, कमेंटेटर हर्षा भोगले, आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स, ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन तथा उनके असंख्यक प्रशंसकों ने कपिल के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।