हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home देश शर्मसार: पंजा...

    शर्मसार: पंजाब में 6 साल की बच्ची से दुराचार के बाद हत्या

    Murder

    भाजपा ने कहा- होशियारपुर दुराचार की घटना पर कांग्रेस की चुप्पी दुखद

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) ने पंजाब के होशियारपुर में छह साल की एक बच्ची से दुराचार की घटना की निंदा करते हुए कहा है कि इस घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी की चुप्पी दुखद है। भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘होशियारपुर में बिहार के प्रवासी खेतिहर मजदूर की छह साल की बेटी के साथ दुराचार करके उसे मार डाला गया और लाश को जलाने की कोशिश की गई। इस शर्मनाक घटना पर कांग्रेस की चुप्पी दुखद है।

    दुराचार जैसी घटनाओं को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा हम सबकी प्राथमिकता है। श्रीमती सीतारमण ने कहा कि ‘मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहती हूं कि जहां कांग्रेस की सरकार नहीं होती है वहां आप गाड़ी में बैठकर पिकनिक में जाने जैसा विरोध दर्ज कराते हैं लेकिन होशियारपुर के लिए कुछ नहीं कहते। उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर ट्वीट करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर ढाई दिन बीत जाने के बाद भी कोई ट्वीट नहीं किया।

    पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी भाजपा

    उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और उनके भाई के ऊपर 2008 में दिल्ली में छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। राजद के शासनकाल में वरिष्ठ अधिकारियों की पत्नियों के साथ दुराचार की कई घटनाएं हुई थीं इसलिए राजद इन घटनाओं पर कुछ नहीं कहती। श्रीमती सीतारमण ने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी और समय पर न्याय दिलवाने को सुनिश्चित करेगी।

    क्या है पूरा मामला

    पंजाब के होशियारपुर में छह साल की एक बच्ची के साथ दुराचार के बाद उसे जलाकर मार डालने की घटना हुई। बच्ची बिहार के प्रवासी मजदूर की बेटी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।