हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पूनियां ने नि...

    पूनियां ने निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस के बयान को दिया झूठ करार

    Punia termed Congress statement regarding corporation election as false

    जयपुर l राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने नगर निगम चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस के बयान सरकार के काम पर जनता की मोहर पर पलटवार करते हुए इसे कांग्रेस का ताजा झूठ करार दिया हैं।

    डा पूनियां ने आज सोशल मीडिया के जरिए कहा कि देखिये कांग्रेस का ताजा झूठ, राजधानी जयपुर के सभी 250 वार्डो में 131 पर भाजपा, 96 पर कांग्रेस और 23 पर निर्दलीय जीते हैं। जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कह रहे हैं कि जनता ने सरकार के कामों पर छाप लगाई है। उन्होंने कहा कि लोग समझ गए होंगे, मोहर कहां लगाई है और कैसे लगाई है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में जयपुर, जोधपुर एवं कोटा जिले के छह नगर निगमों के चुनाव परिणाम के बाद

    गहलोत ने कहा था कि जनता ने हमारे प्रयासों, हमारी नीति, हमारी नियत पर मोहर लगाई है जबकि डोटासरा ने कहा था कि निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत राज्य सरकार के सुशासन पर जनता की मोहर है। छह निगमों में जयपुर के अलावा जोधपुर उत्तर में कांग्रेस तथा दक्षिण में भाजपा को बहुमत मिला हैं जबकि कोटा में कोटा उत्तर नगर निगम में कांग्रेस को बहुमत मिला जबकि दक्षिण में कांग्रेस एवं भाजपा दोनों को 36-36 बराबर सीटे मिली है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।