हमसे जुड़े

Follow us

14.5 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बिहार के मतदा...

    बिहार के मतदाता वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं: मोदी

    modi

    नयी दिल्लीl प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बिहार के मतदाताओं से कहा राज्य विधानसभा चुनावों में आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान है और सभी से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 15 जिलों की 78 पर आज तीसरे और अंतिम चरण के लिये वोट डाले जा रहे हैं।

    मोदी ने ट्वीट कर मतदाताओं से अपील में कहा,” बिहार विधानसभा चुनावों में आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। और हां, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी अवश्य रखें।”

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।