हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरकार शराब मा...

    सरकार शराब माफियाओं को संरक्षण देने का कर रही काम: अशोक तंवर

    Government is working to protect liquor mafia Ashok Tanwar

    पानीपत पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने सत्ता व विपक्ष पर साधा निशाना

    • अशोक तंवर ने हरियाणा बीजेपी के सभी सांसदों को बताया डम्मी

    पानीपत/(सन्नी कथूरिया)। पूर्व सांसद डॉक्टर अशोक तंवर ने शनिवार को पानीपत के जीटी रोड़ स्थित स्काई लार्क होटल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज चोरों का राज है। चोर और लुटेरे मिलकर इस देश को खोखला करने का काम कर रहे हैं। 2019 विधानसभा चुनाव में जो कांग्रेस की 31 सीटें आई वो सभी सीटे अशोक तंवर की थी। इन चोरों के नाम पर वोट नहीं मिलती।

    उन्होंने कहा कि किसान व मजदूर विरोधी है सत्ता व विपक्ष दल। बीते रोज सदन में पेश हुए दोनों बिलो को भी तवर ने जनता विरोधी बताया। तवर ने कहा, जल्द प्रदेश में कांग्रेस या बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से नया दल बनाया जाएगा। बीजेपी व कांग्रेस कोई भी जनता हित में काम नहीं कर रही है। यह सब जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।