भाजपा कार्यकारिणी की तीसरी सूची घोषित

Third list of BJP executive announced
चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रदेश में पार्टी का विस्तार करते हुए, पार्टी को मजबूती प्रदान करने, पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुँचाने और प्रदेश में पार्टी के प्रचार और प्रसार करने हेतु प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों, स्थायी सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की है।  प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में बरनाला से सोमनाथ सहोरिया, फरीदकोट-शाम सुंदर मंगी, फतेहगढ़ साहिब-देवी दयाल पराशर, होशियारपुर- विजय अग्रवाल, जालंधर शहरी-राजू मघो, लुधियाना शहरी-बिक्रम सिधु और संजय कपूर, मोहाली-विनीत जोशी, पटियाला देहाती दक्षिणी-रमेश कुमार कुक्कू तथा खन्ना से अनुज छरिया को नियुक्त किया गया है।
शर्मा ने प्रदेश भाजपा में स्थायी आमंत्रित सदस्यों के रूप में पठानकोट से कुलभूषण मिन्हास, पटियाला शहरी-अरुण गुप्ता तथा मनसा से सुखदेव सिंह फरमाई को नियुक्त किया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में अमृतसर देहाती से सुभाष कुमार और सुबेग सिंह गिल, अमृतसर शहरी-शिवनाथ काला, डॉ. रीटा गुलाटी, हरप्रीत सिंह ग्रोवर, शशि गिल, तरविंदर बिल्ला, हर्ष खन्ना और कृष्ण गोपाल बिल्ला, बरनाला-राकेश सिंगला और गुरशरण सिंह, बठिंडा देहाती-सतपाल सिंह चौहान और मोहिंदर कुमार, बठिंडा शहरी-लाजपत राय गोयल और नीरज कुमार जौड़ा, फरीदकोट-परमजीत सिंह, आशु गुप्ता और सतपाल गोयल, फाजिल्का-देव राज मोंगा, रवि सेतिया, कृष्ण नागपाल, डॉ. रमेश वर्मा और सतीश सेतिया, फिरोजपुर-देव शर्मा और सुशिल कुमार गुप्ता, होशियारपुर-गोपी चंद, विजय सूद, सुनील खन्ना, हरभजन सिंह, अविनाश शर्मा, इन्दरजीत सिंह सिकरी और आनंद्वीर सिंह, जगराओं-अंकुश धीर और सुमित शास्त्री, जालंधर देहाती (उत्तरी)-मुकेश ददरा, क्रांति शर्मा, मंदीप बख्शी, राम तीर्थ पासी और हरदीप सिंह, जालंधर शहरी-अमित तनेजा और अन्नू भारद्वाज, कपूरथला-सुभाष जैन और मनोहर लाल ग्रोवर, खन्ना-अनिल गुप्ता, सुशील लूथरा और हरसिमरत जीत सिंह रिची।
लुधियाना शहरी-सुदर्शन शर्मा, चरणजीत सिंह भार्गव, जसवंत सिंह छापा और वरिंदर शर्मा, मानसा-प्रेम कुमार बख्शीवाला और राकेश कुमार जिंदल, मोगा-गुरमेल सिंह सरां और राकेश भाटिया, मोहाली-दीप ढिल्लों, लाजवंत सिंह विवेक और ऐकता नागपाल, मुक्तसर-गुरसेवक सिंह सेखों, मुकेरियाँ-जरनैल सिंह, महेश्वर सिंह और परमजीत सिंह, नवांशहर-शिव तेजपाल और सुरेश अग्निहोत्री, पठानकोट-परवीन मन्हास, पटियाला देहाती दक्षिणी-विनोद कालरा और रमेश कुमार मिश्रा, पटियाला शहरी-अमर चंद दाबी, मोनिका शर्मा और बलवंत राय, पटियाला देहाती उत्तरी-प्रवीन छाबड़ा, रामेश्वर शर्मा, मेजर सिंह रंगिया और राम सिंह, संगरूर-1 से ललित कुमार गर्ग और विजय गोयल, संगरूर-2 से दीवान चंद गोयल, सुनील कांत और केवल कृष्ण सिंगला तथा रोपड़ से गिरिजा शंकर दिवेदी, बलजिंदर पाल सोनी और राकेश शर्मा को नियुक्त किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।