हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी ग्रामीण व शहर...

    ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में खुलेंगे रिटेल आउटलेट

    Retail outlets will be opened in rural and urban areas

    सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने किया ऐलान

    • युवाओं में उद्यमशीलता के गुणों को निखारने में मिलेगी मदद

    चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि युवाओं में उद्यमशीलता के गुणों को निखारने के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में रिटेल आउटलेट खोले जाएंगे। इसके अलावा, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस योजना के अंतर्गत फ्रेंचाइजी पॉलिसी में प्रावधान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर रिटेल एक्सपेंशन प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे और इस योजना के तहत प्रदेशभर में ग्रामीण क्षेत्रों में 1500 और शहरी क्षेत्रों में 500 रिटेल आउटलेट खोले जाएंगे।

    सहकारिता मंत्री ने बताया कि इन रिटेल आउटलेट में मुख्यत: रोजमर्रा के उत्पाद व खाद्य पदार्थ रखे जाएंगे। इन आउटलेट में 30 प्रतिशत उत्पाद सरकारी उपक्रमों जैसे हैफेड, वीटा, अमूल, नैफेड, खादी बोर्ड, स्वयं सहायता समूह और किसान उत्पादक संगठन इत्यादि के भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, 30 प्रतिशत हरियाणा व आसपास के क्षेत्र के लघु, मध्यम एवं सूक्ष्म उद्योगों द्वारा तैयार उत्पाद रखे जाएंगे। साथ ही, 40 प्रतिशत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त ब्रांड के भी उत्पाद होंगे। इन आउटलेट पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद ही रखे जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि इन आउटलेट को स्थापित करने के लिए निजी क्षेत्र की सर्वोत्तम प्रथाएं जैसे लॉजिस्टिक व आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन को शामिल किया जाएगा, जिससे सभी आउटलेट पर एक समान उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। केंद्रीयकृत आईटी प्रणाली के तहत शत-प्रतिशत कंप्यूटर आॅपरेटिड आउटलेट होंगे। इसके अलावा, लेन-देन ई-बिल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से होगा तथा आउटलेट के संचालन के लिए युवाओं को सरकार द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य उत्पादक, दुकानदार और ग्राहकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।