हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब में भाज...

    पंजाब में भाजपा नगर निगम चुनावों में सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

    Hisar News
    Lok Sabha Election: कौन होगा हिसार लोकसभा का रण-जीत?

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब भाजपा नगर निगम चुनावों की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। प्रदेश भाजपा के महासचिव जीवन गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश में होने वाले निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सभी निगम सीटों पर अपने प्रत्याक्षी उतारेगी। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने चुनाव प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। गुप्ता ने बताया कि शर्मा ने निगम कमेटी चुनाव के प्रभारियों के पद पर जगराओं में अनिल सच्चर, खन्ना में रविंदर अरोड़ा, गोबिंदगढ़ में हरबंस लाल, फाजिल्का में मोहन लाल गर्ग, गुरदासपुर में बख्शी राम अरोड़ा, फिरोजपुर में सुनील ज्योति, दीना नगर में राजेश हनी, दसूहा में मास्टर मोहन लाल, धारीवाल में शिव दयाल चुघ, राजपुरा में आर.एस. ढिल्लों (गिन्नी), सुजानपुर में दिनेश ठाकुर बब्बू, नंगल में अनिल सरीन तथा मुकेरियां में उमेश दत्त शारदा को नियुक्त किया है।

    उन्होंने बताया कि दो जिला प्रभारियों का तबादला करते हुए दयाल सिंह सोढ़ी को पटियाला शहरी तथा आर.पी. मित्तल को फिरोजपुर का प्रभारी लगाया गया है। उन्होंने नव-नियुक्त चुनाव प्रभारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नव-नियुक्त प्रभारी अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए भाजपा को और मजबूती प्रदान कर निगम चुनाव में भाजपा को कठोर परिश्रम से जीत दिलवाएंगे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।