हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान आठ किलो डोडा ...

    आठ किलो डोडा पोस्त सहित दो गिरफ्तार

    2 arrested with 8 kgs of doda pop - Sach Kahoon Hindi News

    पीलीबंगा (सच कहूँ न्यूज। गोलूवाला पुलिस ने गुरूवार को अयालकी के दो युवकों से आठ किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी अयालकी के वार्ड नं 6 निवासी गुरलालसिंह 21 पुत्र दर्शनसिंह तथा वार्ड नं 1 निवासी सुखदेव उर्फ सुखा 35 पुत्र बिहारीलाल है। गोलूवाला थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार के नेतृत्व में गठित टीम में एएसआई मुसेखां व कांस्टेबल महमूदअली, पूनमसिंह, महेन्द्र कुमार ने नाकाबंदी के दौरान भांभूवाली के पास स्थित तिराहे पर उक्त आरोपियों को आठ किलो डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया।

    संगरिया। स्थानीय पुलिस ने बुधवार रात अधेड़ के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम पोस्त बरामद किया। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी इन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त करते हुए रोही मालारामपुरा पहुंची तो एक जना पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त जब्त हुआ। पुलिस ने मौके से संदीप (43) पुत्र हेतराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच टिब्बी थाना प्रभारी भूपसिंह सहारण को सौंपी गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।