हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी किसानोेेे के ...

    किसानोेेे के खिलाफ षडयंत्र रचने वाली भाजपा होगी खत्म : अखिलेश

    Akhilesh Yadav

    लखनऊ। विपक्ष पर किसानो को भ्रमित करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आरोप पर पलटवार करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कृषि कानून की आड़ में जमीन हड़पने की साजिश को अन्नदाता अच्छे से समझता है और किसान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार काे उखाड़ फेकेंगा। यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया “ आय दोगुनी करने का जुमला देकर कृषि क़ानून की आड़ में किसानों की ज़मीन हड़पने का जो षडयंत्र है वो हम खेती-किसानी करनेवाले अच्छे से समझते है. हम अपने किसान भाइयों के साथ हमेशा की तरह संघर्षरत हैं, जिससे एमएसपी, मंडी व कृषि की सुरक्षा करनेवाली संरचना बची-बनी रहे। भाजपा अब ख़त्म।”

    गौरतलब है कि मोदी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विपक्ष पर नये कृषि कानून को लेकर किसानो को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुये कहा था कि दशकों तक किसानों के साथ लगातार छल करने वाले आशंकाओं के आधार पर भ्रम फैलाने की साजिश रच रहे है हालांकि उनकी सच्चाई देश के सामने आ रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।