हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश के चार रा...

    देश के चार राज्यों में कोरोना के एक हजार से अधिक सक्रिय मामलों में गिरावट

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। देश के चार राज्यों में पिछले 24 घंटे में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में एक हजार से अधिक कमी दर्ज की गई है। दिल्ली में 1574 सक्रिय मामलों में कमी आई है वहीं राजस्थान में 1142 सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गई है। हरियाणा में 1019 सक्रिय मामलों में कमी आई है जबकि महाराष्ट्र में कोरोना के 1007 सक्रिय मामले कम हुए हैं।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 36,011 नये मामले आये जिससे संक्रमितों की संख्या 96.44 लाख हो गयी है। इस दौरान 41,970 मरीज स्वस्थ हुए और कुल रोगमुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 91,00,792 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4,03,248 रह गयी है। इसी अवधि में 482 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,40,182 हो गया है। विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-

    राज्य…………………सक्रिय……..स्वस्थ……मौत

    • अंडमान-निकोबार—70——–4616——61
    • आंध्र प्रदेश ———6166—–8581115—7024
    • अरुणाचल प्रदेश—– 748——15581—– 55
    • असम————- 3543—–209130—-989
    • बिहार———— 5630—– 230630—1292
    • चंडीगढ़———— 883——16754—–289
    • छत्तीसगढ़———- 19533—- 223070— 2977
    • दमन- दीव——— 13———–3326——– 2
    • दिल्ली————26678——-553292—– 9574
    • गोवा————– 1384——– 46493——- 697
    • गुजरात———— 14742——–198527—– 4064
    • हरियाणा———— 13310——– 226524—– 2564
    • हिमाचल प्रदेश——– 8247———-35437—— 721
    • जम्मू-कश्मीर——- 5009——— 106006——1742
    • झारखंड———— 1845———-107362—— 979
    • कर्नाटक———- 24978——– 854861——11846
    • केरल————– 61531——— 567694——-2390
    • लद्दाख ————-884———— 7836———-120
    • मध्य प्रदेश———- 13532———196192—— 3326
    • महाराष्ट्र ————83931———1715884—– 47694
    • मणिपुर ————2903———- 22655——– 299
    • मेघालय———— 654————11392———- 118
    • मिजोरम———– 220————- 3708———- 6

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।