हमसे जुड़े

Follow us

24.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More

    ट्रम्प के निजी वकील गुइलानी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

    Trumps personal lawyer Guilani found Corona positive

    वाशिंगटन (स्पूतनिक) l अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के (Trump’s personal lawyer) निजी वकील रुडी गुइलानी (76)  कोरोना वायरस (कोविकड-19) से संक्रमित पाए गए है। इस बात की जानकारी श्री ट्रम्प ने दी है। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा, ” न्यूयॉर्क के इतिहास में अब तक के सर्वश्रेष्ठ महापौर और अमेरिका के इतिहास में सबसे भ्रष्ट चुनाव का खुलासा करने के लिए बिना थके हुए काम कर रहे रुडी गुइलानी चाइनीज वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। जल्द स्वस्थ हो जाओ श्री रुडी। हम आगे बढ़ेंगे।” हालांकि श्री गुइलानी की ओर से अभी तक इस बारे में कोई घोषणा नहीं की गयी है। गुइलानी के पुत्र एंड्रू ने 20 नवंबर को ट्रम्प के संवाददाता सम्मेलन में शामिल होने के बाद खुद के कोविड-19 से संक्रमित होने के बारे में जानकारी दी थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।