हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More

    दुनिया के करीब सात करोड़ लोग कोरोना की चपेट में

    Corona in world

    वाशिंगटन l विश्व भर में अब तक करीब सात करोड़ लोग कोरोना महामारी (Corona in the world) से ग्रस्त हुए हैं वहीं 15.80 लाख से अधिक लोग मौत का निवाला बन चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 6.95 करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 15 लाख 80 हजार 727 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.55 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 2.92 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    संक्रमण के मामलों के हिसाब से दूसरे सबसे अधिक देश भारत में संक्रमितों की संख्या करीब 97.96 लाख हो गयी है और 1.42 लाख लोगों की जान जा चुकी है। यहां अब तक 92.90 लाख से अधिक मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं तथा मृत्यु दर महज 1.45 प्रतिशत है।

    ब्राजील में कोरोना वायरस

    ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 67.81 लाख से ज्यादा हो गयी है और 1.79 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 25.46 लाख के करीब पहुंच गयी है जबकि 44,769 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 23.91 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 57,044 मरीजों की मौत हाे चुकी है।

    ब्रिटेन ने इटली को संक्रमितों के मामले में एक बार फिर पीछे छोड़ दिया है और यहां करीब 17.92 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 63,179 लोगों की मौत हुई है। दूसरी तरफ इटली में अब तक 17.87 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 62,626 लोगों की मौत हो चुकी है।

    स्पेन में इस महामारी से अब तक 17.20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 47,344 लोगों की मौत हुई है।  अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 14.82 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 40,431 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक करीब 13.99 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 34,48,4 लोगों ने जान गंवाई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।