हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पब्लिक इण्टर ...

    पब्लिक इण्टर कॉलिज में पहुंचे डीएम-एसपी, परखी व्यवस्था

    Kairana
    Kairana: पब्लिक इण्टर कॉलिज में पहुंचे डीएम-एसपी, परखी व्यवस्था

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: जिलाधिकारी शामली अरविंद कुमार चौहान व एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बोर्ड परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर बनाए गए कस्बे के पब्लिक इंटर कॉलेज में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अफसरों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश दिए है।

    जनपद में चल रही उत्तर-प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी शामली अरविंद कुमार चौहान तथा पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह पब्लिक इण्टर कॉलिज में पहुंचे। जहां पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को शासन की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। Kairana

    अफसरों ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश प्रक्रिया तथा परीक्षार्थियों की तलाशी व्यवस्था की भी समीक्षा की। डीएम ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि नकल या किसी भी प्रकार की लापरवाही की शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम कैराना निधी भारद्वाज, जिला विद्यालय निरीक्षक शामली ऐश्वर्या लक्ष्मी जायसवाल आदि मौजूद रहे। वहीं, डीआईओएस ने बताया कि बुधवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र विषय की परीक्षा थी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा परीक्षा केंद्र पब्लिक इण्टर कॉलिज पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। Kairana

    यह भी पढ़ें:– दूध कैंटर में छिपाकर ले जा रहे थे 2900 लीटर डीजल, तीसरी बार उजागर हुआ मिलावटी तेल का नेटवर्क