हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें नाइजीरिया में...

    नाइजीरिया में क्षेत्रीय अधिकारी के काफिले पर हमला, आठ की मौत

    Attack on Convoy in Nigeria

    माॅस्को। नाइजीरिया के जमफारा प्रांत के कौरा नामोदा क्षेत्र में क्षेत्रीय अधिकारी के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए हैं। नाइजीरियाई मीडिया ने बताया कि मारे गए लोगों में तीन पुलिस अधिकारी शामिल हैं जबकि क्षेत्रीय अधिकारी सुरक्षित बचा लिए गए हैं। यह घटना कत्सीना राज्य के नजदीक की है जहां आतंकवादी संगठन बोको हराम ने हाल ही में सैकड़ों छात्रों को बंधक बना लिया था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।