हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में सर्दी का कहर बढ़ा

    जयपुर। राजस्थान में शीतलहर चलने एवं कई जगह न्यूनतम तापमान के जमाव बिन्दु से नीचे दर्ज होने से सर्दी का कहर बढ़ गया है और इससे कंपकंपी छूटने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार सिरोही जिले में स्थित पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंटआबू में आज भी न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दू से नीचे रहा जो जमाव बिन्दु से 1़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 19़ 4 डिग्री सेल्सियस रहा। माउंटआबू में शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से 2़ 5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था। इसी तरह चुरु में भी न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से 0़ 1 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। चुरु में अधिकतम तापमान 21़ 1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य तापमान से चार डिग्री कम था। सीकर जिले के फतेहपुर में भी न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से 0़ 8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

    इसके अलावा भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 1़ 6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम था जबकि अधिकतम तापमान 21़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह उदयपुर में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में भी न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस, सीकर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, पाली में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, टोंक जिले के वनस्थली में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।