हमसे जुड़े

Follow us

31.3 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बारामूला में ...

    बारामूला में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़

    Kulgam Encounter
    Kulgam Encounter: कुलगाम मुठभेड़ में 5 आतंकवादी ढेर

    श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजव पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने वानीगम पयीन क्रीरी गांव में आज सुबह संयुक्त अभियान छेड़ा। सुरक्षा बलों ने गांव से बाहर निकलने के सभी रास्तों को सील कर दिया और प्रत्येक घरों की तलाशी लेनी शुरू की। इसी दौरान वहां छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। इस बीच अतिरिक्त सुरक्षा बल और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तथा कानून एवं व्यवस्था को बिगड़ने से रोकने के लिए इलाके की घेराबंदी की।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।