हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी केंद्रीय मंत्...

    केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां का निधन

    Ravi Shankar Prasad

    पटना। केंद्रीय न्याय एवं विधि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद की मां विमला देवी का कल देर रात यहां निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थी। विमला देवी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उन्हें इलाज के लिए यहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका देर रात निधन हो गया। देवी के पति एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद बिहार भाजपा के संस्थापकों में से एक थे। देवी के परिवार में केंद्रीय मंत्री प्रसाद के साथ ही 3 पुत्र और तीन पुत्री हैं। पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए राजधानी पटना के नागेश्वर कॉलोनी के कवि रमण पथ स्थित आवास पर रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार कल यहां दीघा घाट स्थित गंगा तट पर किया जाएगा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।