हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी धार्मिक हर्षो...

    धार्मिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस

    christmas celebration 

    चेन्नई। तमिलनाडु में शुक्रवार को धार्मिक उत्साह और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ ईसा मसीह के जन्म के अवसर पर मनाया जाने वाला त्योहार क्रिसमस मनाया गया। इस साल कोरोना महामारी के मद्देनजर समारोहों में बहुत धूमधाम नहीं रही। राज्य सरकार ने प्रतिबंधों में थोड़ी ढील देते हुए धार्मिक सभा की अनुमति दी है लेकिन चेहरे पर मास्क लगाने और शारीरिक दूरी बनाये रखने के नियमाें का सख्ती से पालन करने का निर्देश भी दिया है।

    गिरजाघरों की घंटिया बजने के साथ ही ईसाई धर्मावलंबी कैथेड्रल और गिरजाघरों में मिडनाइट मास के लिए एकत्रित होने लगे। सीनियर बिशप और फादर ने क्रिसमस संदेश दिया। राज्य के सभी गिरजाघरों में आधी रात और सुबह के मास का आयोजन किया गया जिनमें ईसाइयों ने भाग लिया। नये कपड़ों में सजे-धजे ईसाई विशेष प्रार्थना के लिए गिरजाघर गये और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। सभी गिरजाघरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। राज्य भर में विभिन्न शॉपिंग मॉल और होटलों में अलग-अलग आकार के क्रिसमस ट्री लगाये गये हैं। शहर के सैंथोम बेसिलिका में सबसे बड़ी प्रार्थना सभा आयोजित की गयी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।