हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें अफगानिस्तान ध...

    अफगानिस्तान धमाके में सुरक्षा अधिकारी की मौत

    Afghanistan-blast

    काबुल l अफगानिस्तान के हेलमांड प्रांत में सड़क किनारे एक बम विस्फोट में सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गयी। यह धमाका शनिवार को स्थानीय समायानुसार शाम को सात बजे हुआ। इसमें नावा जिले के राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय और एक सैनिक की मौत हो गयी। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि अफगान वायु सेना के हेलमांड और कंधार प्रांत में लगातार हुए हवाई हमले में करीब 66 आतंकवादी मारे गए हैं और 18 लोग घायल हुए हैं।मंत्रालय के अनुसार पिछले दो दिनों में हेलमांड और नावा जिले में वायु सेना के हवाई हमले में अल कायदा के चार, तालिबान के 26 आतंकवादी मारे गए और छह आतंकवादी घायल हुए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।