हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें अमेरिकी सीनेट...

    अमेरिकी सीनेट ने रक्षा बिल पर ट्रम्प के वीटो को किया खारिज

    वाशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस के उच्च सदन सीनेट ने वित्तीय वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय रक्षा बिल पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के वीटो को खारिज कर दिया है। सीनेट के दो-तिहाई से अधिक सदस्यों ने इस बिल का समर्थन करते हुए ट्रम्प के वीटाे को शुक्रवार को खारिज कर दिया। सीनेट के इस फैसले को ट्रम्प के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उनके कार्यकाल में ऐसा पहली बार हुआ है। सीनेट ने 81-13 के अंतर से नेशनल डिफेंस ऑथोराइजेशन एक्ट (एडीएए) नामक इस रक्षा बिल को पारित किया है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने 23 दिसंबर को इस बिल पर वीटाे लगाने की घोषणा की थी। अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने 740 अरब डॉलर वाले इस रक्षा खर्च बिल को 322-87 के अंतर से साेमवार को ही पारित कर दिया था। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने बिल पर विचार के लिए उसे रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत वाले सीनेट के पास भेजा था। इस बिल के जरिये ही अगले एक वर्ष तक अमेरिका की रक्षा नीति पर खर्च किया जायेगा।