हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा धोखाधड़ी : खात...

    धोखाधड़ी : खाते से उड़ाए 1.25 लाख

    Kaithal News
    Kaithal News : साइबर ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप्स में टास्क देने के नाम पर युवक से लुटे 53 लाख रूपये

    जगाधरी (सच कहूँ न्यूज)। अज्ञात व्यक्ति ने अकाउंट की जानकारी हासिल कर अकाउंट से एक लाख 25 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार हुड्डा सेक्टर 17, जगाधरी निवासी एडवोकेट सतीश कुमार ने बताया कि 30 दिसंबर को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने उसे फोन पर उसके अकाउंट संबंधी जानकारी हासिल कर ली। जिसके बाद आरोपी ने उसके अकाउंट से एक लाख 25 हजार रुपये निकाल लिए। जब उसे इस बात की जानकारी मिली तो उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 420 व 406 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।