हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल-डीजल ...

    पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

    Petrol and diesel

    नई दिल्ली (एजेंसी)। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दो दिन बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार को कोई घटबढ़ नहीं की। देश के चार बड़े महानगरों में बुधवार और वीरवार के दौरान दोनों ईंधन में 50-50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। वीरवार को डीजल 24 से 26 पैसे और पेट्रोल 22 से 25 पैसे प्रति लीटर तक मंहगा हुआ था। बुधवार को पांच दिन स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधन के दाम बढ़े थे। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल का दाम रिकार्ड भाव से मात्र दो पैसे कम 91.32 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। (Petrol Diesal)

    यहां पेट्रोल का रिकार्ड भाव चार अक्टूबर 2018 को 91.34 रुपए प्रति लीटर था। दिल्ली में आज 84.70 रुपए और डीजल 74.88 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल का दाम 91.32 रुपए और डीजल का 81.60 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 86.15 रुपए और डीजल 78.47 रुपए प्रति लीटर हैं। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम क्रमश: 87.40 रुपए और 80.19 रुपए प्रति लीटर है। इससे पहले तेल कंपनियों ने 29 दिन तक कीमतें स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधन के दामों में 06 और 07 जनवरी को बढ़ोतरी की थी और इसके बाद पांच दिन कीमतें स्थिर थी। (Petrol Diesal)