हमसे जुड़े

Follow us

14.5 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी उत्तर भारत मे...

    उत्तर भारत में शीतलहर का कहर

    Cold-wave

    मौसम : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लोगों को सर्दी से मिल सकती राहत | Weather Update

    •  घना कोहरा छाने से कम रही दृश्यता

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी प्रक्षेत्र एनसीआर) समेत उत्तर भारत में सर्दी ने लोगों को बुरा हाल कर रखा है और शनिवार सुबह घना कोहरा छाए रहने के कारण हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में बहुत से इलाकों में वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली तथा एनसीआर में बीती रात 11 बजे से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण लोग परेशानियों से जूझरहे हैं। दिल्ली में सिंघु बॉर्डर के आसपास शनिवार सुबह तड़के भयानक कोहरा छाया रहा, जिसके कारण सड़क पर 20 कदम आगे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

    मौसम विभाग के मुताबिक इस तरह के हालात 21 जनवरी तक देखने को मिलेंगे। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लोगों को सर्दी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में कई दिनों बाद शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि न्यूनतम तापमान भी 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार को मध्यम से घना कोहरा रहने तथा अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। (Weather Update)