मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 08 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 75.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 586.08 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा भंडार में यह लगातार दूसरी साप्ताहिक बढ़त है। इससे पहले 01 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 4.48 अरब डॉलर बढ़कर 585.32 अरब डॉलर पर रहा था। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 08 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 15 करोड़ डॉलर बढ़कर 541.79 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 56.8 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 37.59 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 3.50 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.18 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर बढ़कर 1.52 अरब डॉलर रहा। (Mumbai News)
ताजा खबर
स्वास्थ्य विभाग ने फिरोजपुर केंद्रीय जेल में खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल
फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप स...
Punjab Railway News: भारतीय रेलवे ने तख्त श्री दमदमा साहिब के लिए ऐतिहासिक तलवंडी साबो रेल लिंक को दी मंजूरी
अब सभी पाँच तख्त आपस में ...
बच्चों की मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी ईदी, डॉ. अभिनव तोमर
नए कपड़ों की खुशबू और अपन...
Chandi Chori Mamla: बस में 65 लाख की चांदी चोरी का खुलासा, ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड
पुलिस ने 24 घंटे में किया...
सिविल अस्पताल में जल्द शुरू होगी एमआरआई सेवा, पीपीपी मॉडल को मंजूरी: सुनील सांगवान
चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज...
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया जिला अस्पताल में हार्ट सेंटर का उद्घाटन
फरीदाबाद में 200 से 400 ब...
भिवानी में एसपी ने सेक्टर-13 पुलिस चौकी का किया निरीक्षण, पार्क का उद्घाटन
भिवानी में अपराध का ग्राफ...
गुरुग्राम के स्कूलों में बम की धमकी देने का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
डर का माहौल पैदा करने के ...















