हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जिला में कोरो...

    जिला में कोरोना के 12 नए केस मिले

    Haryana Corona

    4 हुए स्वस्थ

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला में सोमवार को कोरोना पॉजिटिव के 12 नए केस आने से जिला में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 8023 हो गई है, जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 116 हो चुकी है। वहीं जिला में रिकवरी रेट बढ़कर 98.01 प्रतिशत है। नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि सोमवार को जिला में कोरोना संक्रमण के 12 मामले सामने आए हैं। जिनमें सरसा शहर से पांच, ओढां से छह व नाथुसरी चौपटा से एक केस शामिल है। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 201208 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 8023 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। 7864 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।