हमसे जुड़े

Follow us

24.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home कृषि संसद में कृषि...

    संसद में कृषि मंत्री ने कहा-कृषि सुधार कानून क्रांतिकारी कदम

    New Education Policy

     किसानों की आय बढ़ेगी

    • विपक्ष बताए कानून में क्या काला है

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सरकार के कृषि सुधार कानूनों को क्रांतिकारी कदम बताते हुए राज्यसभा में शुक्रवार को कहा कि इससे किसानों की आय बढेÞगी और उनके जीवन में खुशहाली आएगी। तोमर ने सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद के प्रस्ताव पर जारी चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सरकार गांव, गरीब और किसानों के आर्थिक उत्थान के लिए समर्पित है।

    कांग्रेस सदस्यों के शोरगुल के बीच उन्होंने कहा कि किसानों से फसलों की खरीद पारदर्शी तरीके से हो और उनके उत्पाद का वाजिब कीमत मिल सके इसके लिए एक हजार मंडियों को ई- नाम योजना से जोड़ा गया है तथा एक हजार और मंडियों को इससे जोड़ने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि केन्द्रीय ठेका कृषि कानून को राज्यों से बेहतर बनाया गया है और इससे किसान को किसी भी समय निकलने का प्रावधान किया गया है जबकि व्यापारियों को किसानों के भुगतान के बाद ही इससे अलग होने की व्यवस्था की गयी है।

    विपक्ष ने किसानों को बरगलाया

    तोमर ने कहा कि कृषि सुधार कानूनों को लेकर एक राज्य के किसानों को बरगलाया गया है और वे गलतफहमी के शिकार हुए हैं। किसानों की जमीन पर व्यापारियों के कब्जे को लेकर बरगलाया गया है। उन्होंने कहा कि ठेका कृषि में कोई यह प्रावधान बताये जिसमें जमीन लेने की बात हो। उन्होंने कहा कि विपक्ष कृषि सुधार कानूनों को काला कानून बता रहा है और ऐसा कहने का अधिकार भी उसे है। उन्होंने किसान यूनियनों से कानून में काला क्या है, इसे बताने को कहा था ताकि सरकार उसे ठीक कर सके लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला। किसानों के खिलाफ प्रावधानों की भी जानकारी नहीं दी गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।